पत्थरी की समस्या के दौरान खानपान का भी खास ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो इस तकलीफ को और बढ़ा देती है. हम आपको इस कंडीशन में कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं खाने चाहिए इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं. जानें इसके बारे में..
पथरी में कौन से फल का खाना चाहिए और कौन से फल का नहीं?
पथरी में किन फलों का सेवन करें?
पानी वाले फल -
जिन फलों में पानी की अधिकता होती है। उन फलों का सेवन करना पथरी में लाभकारी माना जाता है। ऐेसे फलों में तरबूज, खरबूज, नारियल पानी, खीरा इत्यादि को शामिल किया जाता है।
कैल्शियमयुक्त फल-
कैल्शियम से भरपूर कुछ फलों को भी आप खा सकते हैं। कैल्शियमयुक्त फलों में किवी, अंगूर, जामुन इत्यादिक शामिल हैं।
सिट्रिक एसिड फल -
पथरी में आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। खट्टे फलों में मौसमी, अंगूर, संतरा, नींबू इत्यादि को शामिल किया जाता है।
पथरी में कौन से फल न खाएं ?
● पथरी में कुछ फलों का सेवन न या फिर कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। उन फलों में रफेज से फल, अनार, ड्राई फ्रूट्स, शकरकंदी इत्यादि को शामिल किया जाता है।
● इसके अलावा कुछ स्थितियों में डॉक्टर बीज युक्त फल भी न खाने की सलाह देते हैं। जिसमें अमरुद, टमाटर शामिल हैं। इन फलों के सेवन से पथरी की परेशानी बढ़ने की संभावना होती है।
● ध्यान रखें कि पथरी की परेशानी होने पर जंकफूड्स, एल्कोहल, धूम्रपान ,ज़्यादा कोल्डड्रिंक से भी दूर रहें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही पथरी के लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
