बुरहानपुर - नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा नल कनेक्शन टैक्स वसूली के नाम पर आम जनता को धमकाया जा रहा है महंगाई भत्ता के दौर में हर चीजें महंगी हो गई है ऐसे में नगर निगम हर साल टैक्स बढ़ाता जा रहा है यह आरोप महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भारत ने लगाया इसे लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत की कहा कि जिसमें पेट्रोल डीजल रसोई गैस पर खाद सामग्री के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आसमान को छू रहे हैं और ऐसे में लगातार नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली की वृद्धि की जा रही है पिछले साल भी टैक्स बढ़ाया गया था और इस साल भी टैक्स वृद्धि की जा रही वसूली के नाम पर नोटिस दिए जा रहे हैं संपत्ति कुर्क करने की धमकी दी जा रही है।
महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहां की नोटिस दे कर संपत्ति कुर्क करने की धमकी के साथ नल कनेक्शन काटने का काम भी शहर के वार्डो में किया जा रहा है उन्होंने मांग की ऐसा ना करें जनता पहले ही महंगाई भत्ता के नाम पर परेशान है टैक्स वृद्धि भी वापस ले जाना चाहिए इस दौरान उपस्थित अर्चना चितारे प्रति बालाजी वाले ज्योति महाजन शैलेंद्र खत्री अजय बालापुरकार आदि उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार