सी.एम. हेल्पलाइन में शिकायत करके शिकायत वापिस लेने के लिए 5 लाख रुपयों की माँग कर रहे नागझिरी के दो आरोपियों के विरुद्ध गणपति नाका पुलिस ने किया अड़ीबाजी का मुकदमा दर्ज।

बुरहानपुर - सी.एम. हेल्पलाइन किसी पीड़ित आमजन की शिकायत का निराकरण करने हेतु बनाया गया पब्लिक पोर्टल है।

कई बार लोगों पोर्टल का दुरुपयोग विरोधी पक्ष की झूठी शिकायत करने, सामने वाले पक्ष पर दबाव बनाने, पैसे ऐंठने के लिए किया जाता है।अब इस हेल्प लाइन का दुरुपयोग कर झूठी शिकायत करने व बाद में शिकायत वापिस लेने के लिए पैसे की माँग करने वाले लोगों पर बुरहानपुर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी ताकि गलत इरादे से शिकायत करने वाले लोगों को सबक मिलें।
दिनांक 22.03.22 को गणपति नाका पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में पैसे की माँग कर रहे आरोपियों के विरुद्ध अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है।
थाना गणपति नाका पर एक आवेदक ने शिकायत की कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने मेरे भाई के विरुद्ध थाना गणपति नाका में बलात्कार का केस दर्ज कराया था। मेरा भाई जिला जेल खंडवा में बंद है।
अब उक्त महिला को  माध्यम बनाकर उसके माता-पिता द्वारा मुझे  तथा मेरे माता-पिता को प्रकरण में मुल्जिम बनाने के लिए सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत की है।
वे लोग मुझे, मेरे परिजनों तथा मोहल्ले पड़ोस के लोगों को झूठे केस में फ़साने की धमकी दे रहे है तथा  सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने के लिये हमसे 5,00,000/- (पाँच लाख रुपयों) की माँग कर रहे है।
शिकायतकर्ता की शिकायत की सत्यता की जाँच कर गणपति नाका पुलिस द्वारा आरोपी मुस्तफा व जमीला बी के विरुद्ध धारा 327, 34 भा.द.वि. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post