आरटीई मे सरकार से मिलती है राशि फिर भी पालक से एक एक हजार ट्यूशन फीस वसूल रहे

बुरहानपुर - जिले में संचालित अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही पालक से लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर पैसा वसूला जा चुका है तो वही कुछ निजी स्कूलों द्वारा आरटीआई के तहत सरकार से राशि मिलने के बाद पालको से एक एक हजार ट्यूशन फीस के नाम पर जमा कराएं जा रहे हैं जिसकी की शिकायत कुछ पालको ने मंगलवार को जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी से की पालक प्रदीप नवी ने बताया कि एक निजी स्कूल मैं हमारे बच्चे चार साल से पढ़ रहे हैं बच्चों का एडमिशन आरटीआई के तहत किया गया लेकिन रात 9:00 बजे स्कूल से कुछ पलकों को फोन आया कि अगर आपने एक एक हजार रुपये ट्यूशन फीस जमा नहीं कराई तो आपका बच्चा परीक्षा में बैठ नहीं पाएगा इसकी शिकायत चार पांच बार बीआरसी कार्यालय मैं भी की गई लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि आपको ट्यूशन फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं मामले की जांच करके कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post