बुरहानपुर - जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बुरहानपुर में सिविल विभाग के छात्र छात्राओं के उन्नयन एवं सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकि संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से सेमीनार का आयोजन किया गया। यह जानकारी प्राचार्य डॉ.एस.पी.कोरी ने दी। उन्होंने बताया कि सेमीनार में इंजीनियर प्रवीण चौकसे एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर.के.सोनी ने छात्र-छात्राओं को सिविल इंजीनियरिंग की आधुनिक तकनीक तथा बारीकियों से अवगत कराया। वहीं इंजीनियरिंग में पर्यावरण की चुनौतियों के संबंध में डॉ.हंसा दुम्बानी ने सारगर्भित जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी विभागाध्यक्ष सिविल डॉ.अनिल आर.शाह सहित विभाग के समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार