आज दिनांक 6 मार्च 2022 को संस्था बीकन द्वारा आशा निकेतन स्कूल में स्थित उपरोक्त आंगनवाड़ी में संस्था के सदस्यों ने संस्था की ओर से पंखा प्रदान करते हुए आंगनवाड़ी का भ्रमण किया।
यही आयोजित संस्था की मीटिंग में संस्था द्वारा वर्तमान में पदस्थ अध्यक्ष श्री जयंत भालेराव के स्थान पर सर्वसम्मति से श्री मंसूर सेवक को आगामी 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया संस्था द्वारा आंगनवाड़ी के भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सुझाव अनुसार आंगनवाड़ी में अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
नवीन पदस्थ अध्यक्ष श्री मंसूर सेवक द्वारा संस्था की गतिविधियों में वृद्धि कर भविष्य में और अधिक समाज सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया एवं अपनी नियुक्ति पर संस्था के सदस्यों का आभार माना
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष श्री ललित जैन कोषाध्यक्ष श्री रेहान शेख सचिव श्री संदीप शर्मा सदस्य शेखर पांडे भी उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार