स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप संयोजक डॉक्टर जी एल हिंदुजा ने कहा कि हमारा ग्रुप पर्यावरण हित के लिए कृत संकल्पित है।मुख्य अतिथि आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता हर बड़े से बड़े काम की शुरुआत छोटे रूप में ही होती है।आपकी रैली ने छोटे रूप से प्रारंभ होकर आज एक मुराद स्वरूप ले लिया है जिसकी मिसाल वर्षों तक रहेगी।आपने कहा कि टैगोर कॉलोनी स्थित छोटे बगीचे का जीर्णोद्धार जारी है,बहुत जल्द इसे खेल संसाधनों और हरियाली से सजाकर निर्धारित समय सारणी अनुसार आम जनता के लिए खोला जाएगा।वरिष्ठ साहित्यकार आलोक सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि खंडवा में साईकल चलाने के प्रति जो आकर्षण बढ़ा है उसका पूरा श्रेय साईकल ग्रुप को जाता है।निरंतर 126 सप्ताह तक साईकल रैली का आयोजन करना अपने आप में ऐतिहासिक है,आपने कहा कि शहर में दो बार साईकल प्रेमियों के उमड़े हुजूम के पीछे इस ग्रुप की सहभागिता अविस्मरणीय है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी ने कहा कि मैं ग्रुप के सभी सदस्यों को साधुवाद देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।ग्रुप इसी तरह अपनी यात्रा करता रहे।वहीं पंचायत के उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी और मोहन दीवान ने कहा के विविध आयोजन कर यह ग्रुप समाज में एक अच्छा संदेश दे रहा है।इस कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत साईकल ग्रुप की कैप पहना कर एवं पुष्पहार से किया गया।आयोजन में समाजसेवी लेखराज हेमवानी,किशोर हिंदुजा,अनिल आहूजा,अमित हिंदुजा,कोमल होतवानी,सुरेश नावानी,विकास कानूगो,पर्व सेठी,शेखर चंदवानी,नगर निगम जोन प्रभारी जाफर अहमद,वार्ड जमादार योगेश सारसर,नगर निगम की टीम और 50 से अधिक बच्चे आदि उपस्थित रहे।बच्चों ने नए झूलों का आनंद भी लिया।
आयुक्त और सेठी को सम्मानित किया
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शहर के विकास और स्वच्छता के महाअभियान में सक्रिय रहने पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान का साईकल ग्रुप द्वारा सम्मान किया गया,साथ ही खंडवा सायक्लोथॉन की शहर को सौगात देने के लिए वरिष्ठ व्यवसाई एवं साहित्यकार आलोक सेठी का भी अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन कमल नागपाल और घनश्याम वाधवा ने किया और आभार अनिल आहूजा ने व्यक्त किया।राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Tags
खंडवा समाचार