बुरहानपुर - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना दोबारा चालू करने बाबत महिला कांग्रेस ने मांग की है , मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष सरिता भगत ने बताया कि -
मध्यप्रदेश शासन की धार्मीक योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा प्रदेश के वरिष्ठ नागरीको के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। कोरोना महामारी के कारण जिसे बंद कर दिया गया था। अब जबकी इस महामारी का प्रकोप प्रदेश मे खत्म हो चुका है, इस यात्रा योजना को दोबारा शुरू किया जाना चाहीए। प्रदेश के सिहोर मे हुई पंडीत प्रदीप मिश्रा के मुखारविन्द से शिव पुराण कथा मे प्रदेश के लाखो नागरीको का पहुचना दर्शाता है, हमारे प्रदेश की जनता धार्मीक और ईश्वर की महीमा मे अपार श्रध्दा रखती है। अभी कुछ दिनो पुर्व भगवान शिव के नंदी को दुध पिलाने के लिए उमडी भक्तो की भीड चर्चा का विषय रही। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर आपसे आग्रह करती है इस योजना को दोबारा शुरु किया जाए।
Tags
बुरहानपुर समाचार