महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी राजपुरा की माया गहलोत : महिला दिवस पर विशेष


बुरहानपुर - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश  मैं बुरहानपुर जिले की प्रथम महिला ऑटो चालक - राजपुरा वार्ड की श्रीमती माया गहलोत महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।

दरअसल  2014 में उनके पति का एक्सीडेंट होने से उनके पाव की हड्डी टूट गयी जिससे घर की व बच्चों की जवाबदारी माया गहलोत बाई पर आ गई ।

ठाकुर परिवार की बहू होने के कारण बहुत सारी तकलीफ है पर पति का साथ देने के लिए यह निर्णय लिया और ऑटो चालक गाडी रिक्शा का काम शुरू किया।

स्कूल की बच्चियों को घर से लाने ले जाने का कार्य आज दोनों पति पत्नी मिलकर करते हैं । इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती सरिता भगत व अन्य साथियों ने पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post