बुरहानपुर - आज पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय/विश्व महिला दिवस होने से तथा इस पावन पर्व पर सभी महिला पेंशनर्स सदस्यों का पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा भव्य स्वागत एवं सादर सत्कार किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल-श्रीफल, गिफ्ट देकर उन्हें महिला दिवस की बधाई दी गई। तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अता उल्ला खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है तथा समाज में उन्हें समानता एवं बरबरी का हक़ मिलना चाहिए।
डा,किरण सिंह जी ने कहा कि महिलाओं का देश के विकास में योगदान रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मराठे जी ने किया तथा आभार एसोसिएशन के सचिव उमेश तिवारी जी ने माना ।
इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के श्री राम दास सगरे, नेकराम गजभिए,नाना जी काजले, लक्ष्मण महाले, विलास महाजन जी, रामेश्वर रधुनाथ ठाकुर,भास्कर केलकर, शोहराब कुरैशी,,तारा मैडम,मीरा शर्मा,मालती मोरे, बेबी पाटीदार, अंजु कार्य, मंगला दुबे, आशा वानखेड़े, अरुणा पाटिल, उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार