अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बुरहानपुर -  माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अतुल्य सराफ के मार्गदर्शन में आशुतोष शुक्ल जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले कन्या शाला एवं शासकीय कन्या उ. मा विद्यालय चौक बाज़ार बुरहानपुर में महिलाओ एवं बालिकाओ के अधिकार  विधिक सहायता एवं सलाह शिक्षा का अधिकार आदि विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में आशुतोष शुक्ल सचिव ने उपस्थित बालिकाओ को विधिक सहायता एवं सलाह ,शिक्षा का अधिकार स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार,घरेलु हिंसा का कानून ,दहेज़ निवारक कानून सम्पत्ति का अधिकार एवं अन्य अधिकारों के समबन्ध में भी आवश्यक जानकारी दी गई बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने बताया की प्रत्येक बालिकाओ को आवश्यक हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी होनी चाहिए ताकि विपत्ति के समय उन्हें आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके उक्त अवसर पर आशुतोष शुक्ल ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन ,डॉ फोजिया सोडावाला ,नंदकिशोर जांगडे , कार्यलय के मुरार्री प्रसाद रघुवंशी एवं सावित्रीबाई फुले स्कूल की लेक्चरार सुदर्शना जाधव ,शिक्षकगण वंदना पाटिल , सुनीता महाजन , संगीता बापटे एवं शासकीय उ. मा विद्यालय चौक बाज़ार की प्राचार्य मनोरमा प्रजापति ,शिक्षकगण दिलीप पचोरे ,भावना महाजन ,मृताली पवार के साथ साथ बड़ी संख्या में बालिकाए उपस्थित रही

Post a Comment

Previous Post Next Post