अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूहों का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

बुरहानपुर - जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री राजाराम पाटीदार, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर के.आर.बडोले, जन प्रतिनिधिगण सहित अन्य अधिकारीगण तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं कोे संबोधित करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर्ष का विषय यह है कि समूहों को ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था के संचालन/संधारण एवं टेक्स वसूली का कार्य दायित्व सौंपा जा रहा है उन्होंने कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण को बेहतर रूप प्राप्त करें उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाईव संबोधन देखा व सुना कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम अवसर पर अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया

Post a Comment

Previous Post Next Post