कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है महिलाएं समाज की वास्तविक प्रकाश वाहक है अर्चना चिटनिस ने कहा कि साधारण प्रतीत होने वाली प्रत्येक नारी में असाधारण सामर्थ्य है इनकी संपूर्ण सामर्थ्य का उपयोग कर समाज और राष्ट्र नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है शक्ति स्वरूपा दिव्य शक्तियों से समृद्ध प्रत्येक माता,बहन और बेटी को प्रणाम करती हूं आप सबको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया किअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा मंच के पदाधिकारी एवं महिला शाखा की सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों के करकमलो से महिला डॉक्टर एवं नर्सो का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विशेष रूप से नवजात शिशुओं को शिशु किट का वितरण भी अतिथियों के करकमलों से कराया गया कन्या भ्रूण संरक्षक के राष्ट्रीय सदस्य पुरुषोत्तम तीबड़ीवाल ने बताया पूरे देशभर मे युवा मंच के माध्यम से नवजात शिशु कीट वितरण किए गए इसी तारतम्य में बुरहानपुर जिले के शासकीय चिकित्सालय एवं मातृ सदन हॉस्पिटल में शिशु जन्म की 100 किट वितरित की गई कार्यक्रम में मंच के सभी सदस्य एवं चेतना महिला शाखा की सदस्यगण मौजूद रही कार्यक्रम का संचालन शुभम जैन एवं विशाल सेठिया द्वारा किया गया आभार सचिव सुरेश लखोटिया ने किया यह जानकारी रामकुमार अग्रवाल ने दी
Tags
बुरहानपुर समाचार