कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम,पूर्व पार्षद के आकस्मिक निधन के बाद हुए उपचुनाव

बुरहानपुर -  नेपानगर के वार्ड 14 भातखेडा मे पूर्व पार्षद रविन्द्र जामुंकर के आकस्मिक निधन के बाद यहां उपचुनाव की घोषणा हुई थी जिसमें कांग्रेस व भाजपा में सीधे आमने सामने की टक्कर थी नगर पालिका के मुख्य चुनाव से पहले सेमफाइनल कहा जाने वाला पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया आप को बता दे यहां कांग्रेस के रतन जामुंकर ने जीत दर्ज की उन्होंने भाजपा के राजेन्द्र सीग को 23 मतो से हराया है जिसके बाद कांग्रेस परिवार मै खुशी की लहर दौड़ पड़ी जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजई जुलूस निकाला जो गुरुद्वारे के पास से होते हुए मातापुर बाजार बाबासाहेब अंबेडकर चौराहा से भातखेडा जाकर समाप्त हुआ यहां दिव्यंगत पूर्व पार्षद रविन्द्र जामुंकर के घर पहुंच कर उन्हे याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यर्पण की और श्रद्धांजलि अर्पित की

Post a Comment

Previous Post Next Post