बुरहानपुर - कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शाहपुर में संचालित वसुदेव गौशाला का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में चारा, पानी, भूसा तथा गायों को रखने के लिए कक्ष इत्यादि व्यवस्थाएं देखी कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गौशाला के समीप निर्मित जैविक खाद बनाने का संयंत्र का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया और प्रक्रिया समझते हुए जानकारी प्राप्त की उन्होंने गौशाला के समीप पौधारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूता संदेश देते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने घर-घर आंगन में पौधा अवश्य लगाये
Tags
बुरहानपुर समाचार