पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने खेतों में पहुंचकर बेमौसम बारिश एवं आंधी-तूफान से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण

बुरहानपुर -  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने गत रात्रि को बेमौसम हुई बारिश और आंधी-तूफान से प्रभावित हुई फसलों का किसानों के खेतों में पहुंचकर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया अर्चना चिटनिस ने कलेक्टर बुरहानपुर सहित उच्चाधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र-अतिशीघ्र सर्वे दल गठित कर प्रभावित कृषकों के साथ खेतों मे जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे आंकलन किए जाने की बात कही उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई हेतु वह हर संभव मदद करेगी अर्चना चिटनिस ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों के दुःख दर्द में भारतीय जनता पार्टी सरकार उनके साथ है उन्होंने कहा कि मैं किसानों की परेशानी को भली भांति जानती हूं किसान अपने पसीने से फसलों को सींचता है तभी अन्न का दाना मिल पाता है इस बीच यदि फसलों पर प्राकृतिक आपदा का कहर बरसता है तो फसलें चौपट हो जाती है इससे किसानों के सपने चकनाचूर हो जाते है अर्चनाचिटनिस ने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचा है किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सतत प्रयास करेंगे और राहत दिलाएंगे पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्राम पातोंडा में कृषक गोकुल जायसवाल सहित अन्य कृषकों के खेतों में जाकर प्रभावित हुई प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया कृषकों ने बताया कि बेमौसम बारिश व आंधी तूफान से फसल को काफी नुकसान हुआ है पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने तत्काल सर्वे दल गठित करने हेतु कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर चर्चा की उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से रबि एवं केले की फसल सहित अन्य फसलें प्रभावित हुई है इस समय किसानों के खेत में गेहूं चना, मक्का एवं केले की फसल तैयार खड़ी थी फसल कटाई का समय लगभग हो चुका था कुछ किसानों ने अपनी फसल काटकर भी खेतों में रखी हुई थी इसके साथ ही रबि की फसल गेहूं, चना और मक्का की फसल नीचे गिर जाने की वजह से भी प्रभावित हुई है किन्तु इसके अतिरिक्त यह भी देखने में आया कि प्याज फसल जो पक कर तैयार हो गई थी तथा जिसे केवल जमीन से निकालना शेष था उसमें भी वर्षा के पानी के भराव की वजह से सड़ने की संभावना हैअर्चना चिटनिस ने प्रभावित फसलों का सर्वे करने हेतु फसल का सर्वे करने वाली विशेषज्ञों सर्वे दलों का गठन किए जाने तथा सर्वे दलों द्वारा अतिशीघ्र खेतों में जाकर नुकसान का आंकलन किए जाने की बात कही अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्याज सहित अन्य मसाला फसलें जो उद्यानिकी फसल के अंतर्गत आती है के लिए अलग से विशेष सर्वे दल का गठन किए जाने की बात कही इस दौरान अर्चना चिटनिस के साथ भाजपा वरिष्ठ नेता गजानन महाजन, बाबुराव पाटिल, बहादरपुर मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन, जीतू ठाकुर, सरपंच ओमराज बावस्कर, संजय महाजन, मनोज रंगथम्बा, अर्जुन महाजन, प्रकाश महाजन, अनिल जुनागढ़े, पंकज महाजन, उमेश देवस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कृषकगण मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post