कलेक्टर के आदेश पर पुष्पक बस स्टैंड से हटवाई गई बसे : पार्किंग और नियमों के पालन की दी हिदायत

बुरहानपुर -  ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ ट्राफिक विभाग ने चालानी कार्यवाही की मंगलवार सुबह 11:30 बजे यातायात विभाग के सूबेदार हेमंत पाटीदार अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे उन्होंने बस संचालकों चेतावनी दी उन्होंने कहा कि जो बसें यहां से नहीं जा रही है उसे तुरंत यहां से हटा दिया जाए ऐसा नहीं करने पर 5 हजार का जुर्माना बनाया जाएगा साथ हीं आने जाने वाली बसों पर फिटनेस सर्टिफिकेट और टाइम टेबल चिपका कर जाए वहीं बस संचालकों का कहना है की यहां बसे खड़ी होने पर बसें सुरक्षित रहती और दूसरी जगह खड़े करने पर जिम्मेदारी कौन लेगा ।
यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार ने बस संचालक को से कहा यह कलेक्टर का आदेश है यहां ऐसी बसे भी खडी की जाती है जो दो से तीन दिन तक कही नहीं जाती कुछ बस चालक यहां बसों को धोते भी है कैसे मैं आम जनमानस को परेशानी होती है नगर निगम सफाई कर्मी को भी सफाई व्यवस्था में दिक्कत होती है इसलिए कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कार्यवाही के दौरान परिवहन विभाग की ओर से कोई नहीं था यातायात सूबेदार ने महाराष्ट्र पासिंग बसों को देख कर बस संचालकों से पूछताछ की जिसमें 2007 की बस पाई गई जिसे बस मालिक ने बस महाराष्ट्र से खरीदा 2007 मैं इसका रजिस्ट्रेशन बुरहानपुर में कराया जिसे 15 साल हो गए बसों की निर्धारित अवधि 15 साल होती है लेकिन जिले में ऐसी बसें संचालित हो रही है ओर परिवहन विभाग इसे लेकर अनदेखी बरत रहा है क्योंकि अधिकांश बसे नेताओं रसूखदार लोगों की है

Post a Comment

Previous Post Next Post