बुरहानपुर में कक्षा 9वी के छात्र ने देर रात छात्रावास में फांसी लगाकर जान दे दी उसने दो पेज का सुसाइड लेटर भी लिखा जिसमें लिखा है कि मुझे माफ करना पापा मैं आपका सपना पूरा नहीं कर सकता इसी वजह से मर रहा हूं मुझे भूलने की बीमारी है मैं जो भी याद करता हूं भूल जाता हूं पढ़ाई के दबाव के चलते कक्षा 9 वी का छात्र रविंद्र सोलंकी है।
सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में पढ़ रहा था सुबह बच्चों ने फांसी पर झूलते हुए देखा तो उसके परिजनों को उसकी सूचना दी परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह रात में पहुंचा तो वह छात्रावास मे कोई नहीं था ।
शनिवार दोपहर डिप्टी कलेक्टर दीपक सिंह चौहान एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहुंचे और इस स्थिति का जायजा लिया छात्र धूलकोट के ग्राम उतामबी का रहने वाला था छात्र अपने पिता को बहुत प्यार करता था उसने अपने सुसाइड लेटर में दो बार लव यू पापा लिखा सुसाइड लेटर में छात्र ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मर रहा है इसमें किसी की कोई गलती नहीं है उसने बताया कि उसे भूलने की बीमारी है जिसकी वजह से अपने माता-पिता और उस पर विश्वास करने वालों का सपना पूरा नहीं कर सकता बीमारी का सबूत देते हुए बताया कि पहले वाले स्कूल में पढ़ाई में पहले आता था और इसी स्कूल में आखरी में आता हूं मैं सब याद तो करता हूं लेकिन भूल जाता हूं और दूसरे पेज में लिखा कि मुझे माफ करना पापा मैं आपका सपना पूरा नहीं कर सकता इसी वजह से मैं मर रहा हूं मैं कुछ नहीं कर सकता तो मेरी जिंदगी किस काम की है आप जैसे पापा मुझे मिले यही मेरी किस्मत थी आपका बेटा हमेशा आपका सपना पूरा करने वाला चाहिए था लव यू पापा फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
