08 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
- गुजरात के बहादुर शाह ने 1534 में चित्तौढ़गढ़ को लूटा।
- अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने 1909 में पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
- कोपनहेगेन (डेनमार्क) में 1910 में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा।
- यूरोप में 1911 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
- स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 1921 में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या।
- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 में शुरू किया।
- द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान 1942 में जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।
- एअर इंडिया इंटरनेशनल की 1948 में स्थापना।
- इराक के गवर्निंग काउंसिल द्वारा एक नए संविधान पर 2004 में हस्ताक्षर किए गए।
- रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव 2006 में वापस लिया।
- फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने 2008 में काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने 2009 में थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
- उत्तर कोरिया ने 2013 में दक्षिण कोरिया के साथ सभी शांति समझौतों को समाप्त कर दिया।
08 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- प्रसिद्ध मराठी लेखक हरी नारायण आप्टे का 1864 में जन्म।
- प्रसिद्ध फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी का 1921 में जन्म हुआ।
- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का 1953 में जन्म।
- भारतीय अभिनेता फ़रदीन ख़ान का 1975 में जन्म हुआ।
- भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का 1989 में जन्म हुआ।
08 मार्च को हुए निधन
- 1535 में मेवाड़ की रानी रानी कर्णावती का निधन।
- 1957 में भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन।
- 2015 में आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का निधन।
Tags
ज्ञान सँसार