एक रिसर्च में पाया गया है कि करीब 63% डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हुए लोगों में कमर दर्द की समस्या सामने आई है. वहीं 42% लोग ऐसे हैं जो ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं और पीठ या कमर दर्द से परेशान हैं. दरअसल कोरोना वायरस शरीर के 3 हिस्सों सिर, पीठ का निचला हिस्सा और मांसपेशियों पर हमला करता है. ऐसे में ज्यादातर लोग थकान, कमजोरी, चक्कर आना और कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं. संक्रमित मरीजों को घुटने के आसपास मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो रही है.
कोरोना में क्यों होता है लोअर बैक पेन?
संक्रमित मरीज के शरीर में कोरोना वायरस साइटोकाइन्स हार्मोन को एक्टिव कर देता है. इस हार्मोंस का नेचर प्रो इंफ्लामेटरी होता है. जिससे कोशिकाओं में सूजन बढ़ने लगती है. साइटोकाइन्स हार्मोन प्रोस्टाग्लैंडीन (E2) बनाता है. जो दिमाग में दर्द होने का सिग्नल देता है. इससे आपको दर्द महसूस होता है.
कमर दर्द से कैसे पाएं राहत?
1- अगर आपको बार-बार और लगातार बैक पेन हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
2- जब तक दर्द में आराम न मिले किसी भी तरीके की एक्सरसाइज नहीं करें.
3- कोरोना से रिकवरी के बाद स्टेप-लैडर पैटर्न को फॉलो करें .
4- इसमें हर 2 हफ्ते में अपनी फिजिकल एक्टिविटी को 30% बढ़ाएं.
5- जैसे अगर आप कोरोना से पहले 100 कदम चलते थे, तो रिकवर होने के बाद 30 कदम से शुरुआत करें.
6- 2 हफ्ते बाद इसे बढ़ाकर 60 और उसके 2 हफ्ते के बाद 90 कर दें.
7- शुरुआत में हल्के पीठ के व्यायाम करें, बाद में इन्हें बढ़ा सकते हैं.
8- खान-पीने का खयाल रखें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें.