दिनांक 23/12/21 को फरियादी दिलीप बोदड़े निवासी इच्छापुर द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि उसकी बेटी उम्र 17 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश की गयी। सघन तलाशी के दौरान दिनांक 25/12/21 को अपहृत बालिका का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर एक खण्डहर कुए के अंदर एक बोरी में बंद पाया गया।
नितिन तथा मृतिका की माँ मंगला का घर आमने-सामने है जब नितिन कभी मंगला के सामने खड़ा रहता था तो इस बात को लेकर अलका को शंका होती थी कि नितिन के मंगला से भी प्रेम संबंध है तथा इस बात को लेकर दोनो के बीच आए दिन विवाद भी होता था। नितिन, अलका की लड़की दिशु की ओर ध्यान नही देता था और मंगला की लड़की को अपने घर ले जाकर खिलाता था ।
इस बात को लेकर भी नीतिन से नाराज रहती थी व नितिन को मृतक बच्ची को उसके घर ले जाने व खिलाने से मना करती थी।
घटना दिनांक 23/12/21 को संदेही अलका के मोबाईल से जिन नंबरों से बात हुई थी उनकी भी तस्दीक सायबर सेल द्वारा की गयी ।
संदेही अलका मराठा द्वारा प्रकरण की शुरूआत से ही बार-बार अलग अलग बातें कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। मृतिका बच्ची का शव मिलने के बाद तथा बलात्संग होने की जनचर्चा होने पर अलका द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अज्ञात नाम से रितेश उर्फ गोलू बोदड़े के नाम से चिट्ठी लिखकर फेकी थी ताकि पुलिस का शक अन्य व्यक्ति पर जाये।
संदेही अलका से नितिन व उसके बीच प्रेम प्रसंग होने तथा घटना में उसकी संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई जिसमें आरोपिया अलका द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया तथा उसने बताया कि उसे नितिन तथा मंगला के बीच प्रेम संबंध होने की शंका थी तथा इस बात से कई बार उसका नितिन से विवाद भी हुआ था। अलका द्वारा पूर्व में भी नितिन को मृतक बच्ची को लेने और उसके घर ले जाने खिलाने से मना किया था। दिनांक 20/12/21 को भी अलका तथा नितिन का मंगला और बच्ची को लेकर व्हाटसअप पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ था, इसी बात को लेकर दोनो की बातचीत बंद हो गयी थी। इस कारण अलका ने गुस्से व जलनवश बच्ची को मारने का सोचा ताकि खुशी के कारण मंगला और नितिन का मिलना जुलना बंद हो जाये।
दिनांक 23/12/21 को अलका द्वारा अपने पति सुनील मराठा को दूर के रिश्ते की शादी में बुलढाणा भेज दिया तथा खुद घर पर ही रूक गयी, दिनांक 23/12/21 को जब मोहल्ले में बाहर कोई नही था उस समय करीब 11.30 बजे अलका द्वारा बच्ची को उसके घर के सामने से उठाकर अपने घर के अंदर ले जाकर साड़ी से उसका गला घोंटकर उसे मार दिया और फिर उसे घर में पड़ी बोरी में भरकर, बोरी में लगी रस्सी से ही बोरी का मुँह बाधकर पास ही सूखे कुऐ में फेंक कर वापस घर आ गयी।
प्रकरण में आरोपियाँ द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने व अनुसंधान में आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी अलका पति सुनील मराठा निवासी माली मोहल्ला इच्छापुर को गिरफ्तार कर उसके बताये अनुसार पुलिस ने लिगेचर मटेरियल साड़ी जप्त की है तथा पूर्व में उसके द्वारा फेकी गयी चिट्ठी की हस्तलिपि मिलान हेतु उसकी हैंड राइटिंग का सेम्पल क्यूडी शाखा भोपाल भेजा जायेगा। मासूम बालिका की हत्या की अपराधी तक पहुँचने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री गिरवर सिंह जलोदिया व उनकी टीम उप-निरीक्षक हेमेन्द्र चोहान, उप निरीक्षक आर. एल. तिवारी, उप निरीक्षक अर्चना चोहान, आर. राजेश रावत, आर. दुर्गेश पटेल , म.आर. शाहबाई मौर्य का सराहनीय योगदान रहा ।

Tags
बुरहानपुर समाचार