सुविख्यात तबला वादक पं. सुरेश तलवलकर "कालिदास सम्मान'' से विभूषित


संगीत की नगरी ग्वालियर में आयोजित हो रहे विश्व संगीत समागम "तानसेन समारोह'' में पिछले वर्षों के कालिदास सम्मान भी प्रदान किए जा रहे हैं। मंगलवार को सायंकाल समारोह की पाँचवी सभा में देश के सुविख्यात तबला वादक पद्मश्री पं. सुरेश तलवलकर पुणे को वर्ष 2018 के कालिदास सम्मान से अलंकृत किया गया। 

संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक श्री जयंत भिसे ने पं सुरेश तलवलकर को कालिदास सम्मान से अलंकृत किया।  सम्मान स्वरूप दो लाख की आयकर मुक्त राशि शॉल एवं श्रीफल प्रदान किये गए। इस अवसर पर उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ संगीत एवं कला अकादमी के सहायक निदेशक श्री राहुल रस्तोगी और राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो सहित्य कुमार नहर भी उपस्थित थे।

यहाँ हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन समाधि के समीप सिद्धेश्वर मंदिर ओंकारेश्वर की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर सोमवार की सांध्यबेला में आयोजित हुई संगीत सभा में  कालिदास सम्मान प्रदान किया गया। 
तबला वादन के क्षेत्र में पं. सुरेश तलवलकर देश और दुनिया में एक जाना-माना नाम है। उन्होंने हिन्दुस्तानी और कर्नाटक शैली में परस्पर संबंध स्थापित किया। पं. तलवलकर जी पुणे स्थित गुरूकुल तालयोगी आश्रम में आज भी गुरू शिष्य परंपरा से तबला वादन का विधिवत पारंपरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post