सफर के दौरान उल्टी होना एक आम समस्या है आइये जानते हैं इसे रोकने के उपाय


सफर के दौरान उल्टी होना एक आम समस्या है। आइये जानते हैं मोशन सिकनेस से बचने के लिए उपाय - 

उपाय -

◆ अगर आपको मोशन सिकनेस की लगातार समस्या है, तो कार में सबसे आगे की सीट पर बैठें. अगर बोट में सफर कर रहे हैं, तो मध्य में बैठें. ट्रेन में हों, तो अपने मुंह को हमेशा आगे की ओर यानी जिस तरफ ट्रेन जा रही है, उसी तरफ रखें.

◆ मोशन सिकनेस से बचने के लिए ट्रेन या बस में हमेशा खिड़की के बगल में बैठे जहां ताजी हवा आए. ताज़ी हवा मिलने से आपको अच्छा महसूस होगा और उल्टी नहीं आएगी. 

◆ अगर आपको सफर के दौरान उल्टी आती हैं तो हल्का भोजन करें. बिना कुछ खाए सफर पर जाने से मोशन सिकनेस अधिक होता है. हल्की और हेल्दी डाइट मोशन सिकनेस से छुटकारा पाने में असरदार है.

◆ सफर के दौरान कुछ पढ़ने की कोशिन न करें. जब भी असहज हों, लेट जाएं या सीट पर झुक जाएं. 

◆ सफर के दौरान उल्टी से परेशान रहते हैं तो आक का पत्ता उल्टी को रोकने में काफी मददगार साबित होता है. आक के एक पत्ते को लेकर उसका चिकना वाला भाग पैर में तलवे की तरफ रख लें और उसके ऊपर से मोजे पहन लें आपको सफर में होने वाली उल्टी से निजात मिलेगी.

◆ सफर से पहले दही और अनार का सेवन आपको सफर में उल्टी की परेशानी से बचा सकता है. सिर्फ दही का सेवन करने से भी आपको फायदा मिलेगा.

◆ अगर आपको सुबह में सफर करना है, तो रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा, धनिया और सौफ को भिगो दें और सुबह इसका सेवन कर लें. सफर में उल्टी नहीं आएगी.

◆ नींबू को काटकर, इस पर काली मिर्च और काला नमक छिड़क कर चाटें. इससे आपका मन ठीक रहेगा और उल्टी नहीं आएगी.

◆ जी मिचलाने की समस्या को दूर करने के लिए अदरक का टुकड़ा चूसे। ये क्रिया बस में बैठने के दस मिनट पहले करें। 

◆ यात्रा के समय या इससे पहले ज्यादा तेल मसाले वाला खाना न खाएं। न ही पेट भरकर भोजन करें। ऐसा करने से खाना ठीक से पचेगा नही और सफर में परेशानी होगी। 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post