हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह
* हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया. वे 87 साल के थे.
* लंबी बीमारी से जूझने के बाद 08 जुलाई 2021 को सुबह 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसी) अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.
* उन्होंने दो बार कोरोना को मात दी थी. पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. 
* वे छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. 
* वीरभद्र सिंह को 05 जुलाई 2021 को सांस लेने में दिक्कत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी.
* वीरभद्र सिंह की राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है और वे 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे.
* वीरभद्र सिंह साल 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 से 2003, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.
* इसके अतिरिक्त यूपीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे.
* साल 1962 में पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए वीरभद्र सिंह 5 बार संसद के सदस्य रहे थे.
* वे 9 बार विधान सभा के लिए भी चुने गए थे.
* वीरभद्र सिंह, मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 28 मई 2009 को इस्पात मंत्री बनाए गए थे.
* वीरभद्र सिंह का राजनीति सफर उपलब्धियों से भरा है. उनके नाम कई राजनीतिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं.
* वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ था. 
* वीरभद्र सिंह ने इसी साल जनवरी में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का घोषणा किया था. उन्होंने कहा था कि वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे.
* वे कांग्रेस पार्टी के बड़े और भरोसेमंद नेताओं में शुमार रहे हैं. जनता के बीच उनकी पैठ भी बेहद मजबूत थी. 
* उन्हे राजनीति में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने लाया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post