1 - नियमित चेकअप करवाएं -
सर्दी के मौसम में अपना चेकअप करवाते रहें। पूरे मौसम में बीपी का स्तर सामान्य रखने की कोशिश करें। इस तरह हार्ट प्रॉब्ल्म को विंटर में कंट्रोल रखने में हेल्प मिलेगी।
2 - प्रदूषित वातावरण से रहें दूर -
बाहर खुली हवा के संपर्क में आने से बचें। मास्क पहनना सरल और प्रभावी साधन है। प्रदूषित वातावरण से दूर रहने का प्रयास करें। घर में हवा को शुद्ध करने के लिए एयर प्यूरीफायर लगवा सकते हैं। एयर प्यूरीफायर हवा से बैक्टीरिया, वायरस, मोल्ड, गंध और अन्य कार्बन आधारित दूषित पदार्थों को समाप्त करता है।
3 - धूप में करें सैर
इन दिनों प्रदूषित हवा हार्ट पेशेंट्स के लिए बहुत घातक साबित होती है। इसलिए सर्द मौसम में सुबह-सुबह सैर करने की जगह दोपहर के समय धूप में सैर करें। एक बार सैर के बारे में अपने डॉक्टर से भी परामर्श कर लें।
4 - खानपान व वजन को नियंत्रण में रखें
हार्ट पेशेंट के स्वास्थ्य में वजन की अहम भूमिका होती है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में वजन के बढ़ने की संभावना होती है, क्योंकि सर्दियों में खान-पान की आदतों के साथ लापरवाही बरती जाती है। व्यायाम पर लोग कम ध्यान देते हैं। वजन ना बढ़े इसलिए हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन को प्रायोरिटी दें। तले-भुने खाने से दूरी बना लें। हेल्दी फैट को उचित मात्रा में प्रेफरेंस दें। अपने डॉक्टर से बात करके भोजन का नियम तय करें।