अगर आप थायरॉइड बीमारी के शिकार हैं तो आपको आयोडीन वाली डाइट से काफी दूर रहने की जरूरत होती है। जैसा की हमने आपको बताया, थायरॉइड ग्लैंड्स (Thyroid Glandes)हमारे शरीर से आयोडीन लेकर थायरॉइड हार्मोन पैदा करते हैं। इसलिए हाइपोथायरॉइड है तो आयोडीन वाली खाने-पीने की चीजों से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा आपको सी फूड और आयोडीन वाले नमक को पूरी तरह नजरअंदाज करने की जरूरत है।
रेड मीट का सेवन बंद
थायरॉइड(Thyroid) में लोगों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेट फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। जिन लोगों को थायरॉइड होता है, उनका वजन वैसे ही बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए रेड मीट का सेवन करने से बचें। इसके अलावा आप रेड मीट खाने से थायरॉइड का शिकार हुए लोगों के बदन में जलन जैसी चीजें होने लगती है।
कैफीन
अगर देखा जाए तो कैफीन वैसे सीधे तरीके से थायरॉइड (Thyroid) को नहीं बढ़ाता है। लेकिन यह उन परेशानियों को बढ़ा देता है, जो थायरॉइड की वजह से शरीर में पैदा होती हैं। कैफीन के सेवन से बेचैनी होना और नींद सही तरीके से ना आना जैसी परेशानी होने लगती है।
ग्रीन टी
थायरॉइड (Thyroid) से पीड़ित लोगों को ग्रीन टी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना ठीक नहीं होता। ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन से थाइराइड के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद कैटेकिन एंटी-थाइराइड एजेंट की तरह काम कर सकता है, जिससे थाइराइड के मरीजों में कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है।
अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं तो आपको खाने-पीने की चीजों पर सही तरीके से ध्यान देने की जरूरत है। आपको तली-भूनी और मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ये आपकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इन पदार्थों से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है।
एल्कोहल
थायरॉइड में शराब का सेवन करना सेहत के लिए कई गुना खतरनाक हो सकता है। इसलिए आपको थायरॉइड में शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आपको शरीर में एनर्जी लेवल को प्रभावित करते
फाइबर फूड्स
अगर किसी को भी थायराइड की समस्या है, तो फाइबर युक्त सब्जियां खाने से बचना चाहिए जैसे गोभी, ब्रोकली और पालक। इन सब में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है और ये थायराइड हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा, पत्ता और फूलगोभी में गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
मीठा खाने से बचें
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें चीनी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। चीनी आपकी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। ये आपका वज़न भी बढ़ाएगी और थायराइड ग्रंथि के स्तर को अनियंत्रित कर देगी।
सोयाबीन न खाएं
सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन होता है जो थायराइड हार्मोन का निर्माण करने वाले एंजाइम की कार्य करने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से थायराइड होने पर सोयाबीन या फिर सोयाबीन से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।