चावल लगभग हर कोई खाना पसंद करता है। लोग भले की रात को चावल अवाइड कर देते हो लेकिन दोपहर के समय चावल तो जैसे उनकी फेवरेट डिश होती है। चावल खाने से पेट तो भर ही जाता है लेकिन भूख भी बार-बार लगने लगती है।
डायबिटीज
एक कटोरी पके हुए चावल में कम से कम 10 चम्मच के बराबर कैलोरी होती है। रोजाना इसका सेवन करने से डायबिटीज का खतरा रहता है।
मोटापा
पके हुए चावल में कार्बोहाइट्रेड्स की मात्रा भी अधिक होती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है।
ओवर ईटिंग
वैसे तो चावल खाने से पेट जल्दी भर जाता है और यह आसानी से पच भी जाता है। लेकिन इनको खाने से बार-बार भूख लगने लगती है।
कम न्यूट्रिएंट्स
सफेद चावल में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से शरीर को जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते।
कमजोर हड्डियां
व्हाइट चावल में विटामिन सी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से हड्डियों को कोई फायदा नहीं मिल पाता।
पाचन शक्ति में प्रॉबल्म
सफेद चावल में फाइबर्स की मात्रा काफी कम होती है। इनको ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।
आलस में वृद्धि
चावल के सेवन के बाद आलस का आना सामान्य बात है. चावल सेवन के बाद शरीर में शुगर की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ती है. जिसकी वजह से नींद आने लगती है और शरीर में आलसपन घेरने लगता है. आलस के आने से कामकाज की क्षमता प्रभावित होती है.