बुरहानपुर - शहर मे कोरोना गाइडलाइन के तहत मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी बनाया इस दिन मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाला जुलुस लोहार मंडी से होता हुआ जामिया अशरफीया मदरसे से सुबह 9 बजे जुलुस लोहा मंडी,गुजरी वाली मस्जिद मोमिनपुरा मदरसा फारुकिया बांस वाली मस्जिद शनवारा पीपल वाली गली से ख्वाजा संदल की मस्जिद जेस्तम होता हुआ शौकत मैदान से होते हुए पीरो की मस्जिद पर समाप्त हुआ इस दिन मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद सहाब का जन्म हुआ था उन्हें इस्लाम धर्म का संस्थापक माना जाता है इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख, 571 ईं. के दिन ही मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था इस खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं इस दिन मजलिसें लगाई जाती हैं पैगंबर मोहम्मद साहब द्वारा दिए गए पवित्र संदेशों को पढ़ा जाता है उन्हें याद कर मस्जिदों मदरसों को घरो क़ो सजाया जाता है उन्हें याद कर मस्जिदों में नमाज़ें अदा की जाती हैं शहर की गली कुछो क़ो रोशनीयो फरारो से जगह जगह पंडाल डाल के सजाया जाता है हर जगह जगह सरबत खना बनाकर गरीब लोगो मे तक्सीम किया जाता है बुरहानपुर की उतावली नदी पर रात के समय विशेष मगरिब की नमाज हजरत इकरामुल्लाह बुखारी साहब द्वारा अदा की गई है जिसमें हजारों की तादात में लोगो ने अल्ल्हा के आगे सर झुका कर नमाज अदा की शहर मे शांति और भाई चारे की दुआ की जो बीमारी वबा चल रही है उसको खत्म करने की दुआ की ओर दरगह हजरत शहेँशाह निजामुद्दीन शाह भिकारी शरीफ पर चदर चढ़ाई
Tags
बुरहानपुर समाचार