मशहूर खलनायक और धार्मिक फिल्मों के नारद मुनी - जीवन जन्मदिन विशेष

जीवन_ओंकार_नाथ_धर 

एक हिन्दी फिल्म अभिनेता कलाकार थे। वह किरण कुमार के पिता हैं।
जन्म- 24 अक्टूबर 1915 श्रीनगर जम्मू
मृत्यु-10 जून 1987 मुंबई (उम्र 71)

जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। जीवन के 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया।

बॉलीवुड के पहले नारद मुनि एक्टर जीवन की आज १०५ वीं जयंती है। जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। जीवन के 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया।

जीवन जब मुंबई पहुंचे थे तो उनके जेब में केवल 26 रुपए थे। जीवन ने शुरुआत में डायरेक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो में की थी। मोहनलाल ने उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। जीवन ने लगभग 60 फिल्मों में नारद मुनि का रोल किया था।

जीवन को पहचान 1935 में आई फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' से पहचान मिली थी। जीवन ने अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी, नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम जैसी यादगार फिल्मों में काम किया था।

जीवन ने अपनी करियर की शुरुआत में पहचान लिया था कि वह हीरो नहीं बन सकते हैं। ऐसे में उन्होंने विलेन का रोल किया। खूंखार विलेन द्वारा कॉमेडी करने का ट्रेंड भी बॉलीवुड में जीवन ने शुरू किया था। इसे बाद में कादर खान, शक्ति कपूर और परेश रावल ने इसे आगे बढ़ाया।

जीवन के नारद मुनि रोल पर मिड डे ने एक आर्टिकल में लिखा था- अगर स्वर्ग में से नारद मुनि खुद आ जाए और जीवन की तरह नारायण-नारायण न कहे तो लोग उन्हें भी नारद का डुप्लिकेट मानेंगे।

जीवन के दो बेटे- किरण कुमार और भुषण जीवन हैं। किरण कुमार बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। वहीं, उनके दूसरे बेटे भूषण जीवन की 1997 में लिवर की खराबी के कारण मौत हो गई थी। 

विनम्र अभिवादन🙏🌹

Post a Comment

Previous Post Next Post