मन्ना_डे : पुण्य तिथि (24 अक्टूबर) विशेष

मन्ना_डे 

जन्म -1 मई 1919 
निधन - 24 अक्टूबर 2013

जिन्हें प्यार से मन्ना दा के नाम से भी जाना जाता है, फिल्म जगत के एक सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक थे। उनका वास्तविक नाम प्रबोध चन्द्र डे था,मन्ना डे जी जिनकी प्रतिभा का एक किस्सा जब वो संगीत अपने चाचा के सी डे जी से सीख रहे थे ! चाचा जी उन्हे गाना तो सिखा रहे थे साथ साथ मे ये भी सीख देते रहते थे की पढाई मे ध्यान दो ! मन्ना दा भी चाचा जी की बात मानते थे ओर पूरा ध्यान पढाई मे देते थे !

अब एक बार एक दिन मन्ना दा स्कूल की क्लास मे पीछे बैठ कर दोस्तों के साथ टेबल बजा रहे थे ओर गा भी रहे थे ! स्कूल के प्रिन्सपल ने उन्हे सुन लिया .......ओर बुला कर कहा की तुम अच्छा गाते हो ..मैं चाहता हूँ तुम स्कूल के म्यूजिक कम्पिटिशन के कार्यक्रम मे पार्टिसिपेट करो ! मन्ना दा ने प्रिन्सिपल साब से कहा मुझे अपने चाचा जी से पूछना पडेगा , ओर वो पर्मिशन देंगे नही ..

ये बात सुनकर प्रिन्सिपल साब ने मन्ना दा के चाचा जी को एक पत्र लिखा ओर उनसे अनुरोध किया की आप पर्मिशन दे दें ! लेटर पढ कर मन्ना डे जी के चाचा जी ने पहले तो उन्हे डाँटा कहा की तुम प्रिन्सपल से कहलवा कर तुम मेरी पर्मिशन माँग रहे हो ..????? इसके पीछे तुम्हारी सोचि समझीसाज़िश लगती है ! पर थोडा समझाने के बाद चाचा जी मान गये ओर पूछा मुझे बताओ कितनी कैटगरी मे कम्पिटिशन होना है ..? तब मन्ना दा ने 10 कैटगरी के नाम गिना दिये! जिसे सुनकर चाचा जी ने उनसे कहा अगर तुम्हे भाग लेना है तो एक ही शर्त  है ..तुम हर कैटगरी मे अपना नाम दो ! 

अब मन्ना दा घबरा गये ..मगर चाचा जी के आगे एक ना चली !! ओर उन्हे कम्पिटिशन की 10 की 10 कैटगरी मे अपना नाम लिखाना पडा !! चाचा जी के मार्गदर्शन मे उन्होने सभी कैटगरी मे पार्टिसिपेट किया ओर ..ओर ..ओर ,ओर ये जानकर आपको आश्चर्य होगा की 10/10 मे से उन्होने 10/10 मे प्रथम स्थान हासिल किया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post