कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डाॅ. वैद्य सुभाष माने साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

बुरहानपुर - बुरहानपुर के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पिछड़ी जन जाती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ. वैद्य सुभाष माने माजिद खान और काशिफ भाई के साथ कांग्रेस छोडकर भाजपा मे  शामिल हुए ।
म.प्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कमल टाॅकीज की आमसभा मे उन्हे भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार मे शामिल किया ।
डाॅ. वैद्य सुभाष माने ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की राष्ट्रवाद की भावना व उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हो कर उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया , साथ ही बताया कि कांग्रेस वर्तमान में अपना अस्तित्व खो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post