देश में यहाँ बना है पति का मंदिर : आखिर क्यों बनवाया पत्नी ने ये मंदिर

यह मामला आंध्र प्रदेश के पोडिली मंडल का है। जहां एक महिला ने अपने दिवंगत पति के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए एक मंदिर बनवाया, जिसमें वह रोजाना पति की प्रतिमा की पूजा करती हैं। यह मंदिर संगमरमर से बना है, जिसमें पद्मावती के पति प्रकाशम अंकिरेड्डी की मूर्ति स्थापित है। 

दरअसल, निम्मावरम गांव की रहने वाली पद्मावती एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं, जिन्होंने हमेशा मां को अपने पिता की पूजा करते देखा था। इसलिए उन्होंने भी यही रास्ता चुना।

क्यों बनवाया मंदिर ?

4 साल पहले एक हादसे में पद्मावती ने अपने पति को खो दिया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी काफी मुश्किल हो गई।  मृत्यु के कुछ दिन बाद अंकिरेड्डी पत्नी के सपने में आए और उन्होंने अपना मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की। 

अब पद्मावती यहां रोजाना पूजा करती हैं, और परिवार की सलामती की कामना करती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post