बुरहानपुर - म.प्र. में पर्यटन को और अधिक बढावा मिले इस के लिए विभाग नए नवाचार में लगा है। वर्ष 2010 से प्रारंभ हुई होमस्टे योजना का विस्तार करते हुए वर्ष 2018 में नवाचार के रूप में पर्यटन स्थलो पर पर्यटको को घर जैसा माहौल मिले इस के लिए ऐसे जिलो में होम स्टे योजना को लागू किया गया है। बुरहानपुर शहर में पर्यटन की अपार संभावनाऐं है, यहां एक से अधिक ऐतिहासिक स्थल है जहां पर्यटक आना चाहे तो उन्हें घर जैसा माहौल में रहने और खाने की सुविधा मिले इस के लिए पर्यटन विभाग ने बुरहानपुर जिले को भी होमस्टे योजना में शामिल कर लिया है, जिस के तहत शहरवासी अपने घर को पर्यटको को ठहराने के लिए होम स्टे योजना में पंजीयन करा सकते है। इसी कडी में प्रथम पंजीयन शहर के पर्यटक प्रेमी और मुमताज फैस्टीवल के आयोजक शहजादा आसिफ खान गौरी का प्रथम पंजीयन हुआ है। बुरहानपुर आने वाले पर्यटन अब उनके घर जैसे माहौल में रहकर शहर के पर्यटन स्थल देख सकेंगे। इस सम्बंध में शहजादा आसिफ खान गौरी और वासिफ खान गौरी के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया को जानकारी में बताया गया कि म.प्र. पर्यटन विभाग की इस योजना में उन्हें पंजीयन का अवसर मिला है जो जिले में पहला पंजीयन हैै, उन्होने बताया कि होम स्टे योजना अन्र्तगत भोपाल गवालियर व अन्य जिलो में लागू है अब बुरहानपुर आने वाला पर्यटक उनके निवास पर ठहर कर शहर के पर्यटन स्थलो को देख सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार