रोटी बैंक वृद्धाश्रम में कम्बल एवं सोलापुरी चादरों का वृद्धजनो को किया वितरण

बुरहानपुर - जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर . माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व् लोकसेवा समिति शाखा बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में लालबाग स्थित रोटी बैंक बुरहानपुर के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत सम्मानिय वृद्धजनो को कम्बल व् सोलापुरी चादरों का वितरण प्रत्येक को किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. हर्ष वर्मा ने कहा की जिस वृद्ध अवस्था में आप लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हो उसमे आप सभी महानुभवो को अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखते हुए किस प्रकार से जीवन व्यतीत करना है उन बातो का उल्लेख कर स्वास्थ्य से सम्बंधित सारगर्भित जानकारी प्रदान की l डॉ. फौजिया सोडावाला ने बताया की आप सब बडो का आशीर्वाद ही हमारे लिए प्रेरणा है इस अवसर पर जायंट्स , जनजाग्रति के पूर्व अध्यक्ष एवं माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व् लोकसेवा समिति इंदौर प्रभारी शाखा बुरहानपुर महेंद्र जैन ने कहा की आज हम सभी संस्था के सदस्यों को आप लोगो के बिच आकर बहुत सुख की अनुभूति हो रही है l क्योकि बड़ो से मिले हुए आशीर्वाद का कोई मूल्य नही होता है l आप लोगो को हमारी संस्था की और से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटी से भेंट प्रत्येक सम्मानीय वृद्धजन को एक कम्बल , एक चादर भेंट की इस प्रकार कुल 10 कम्बल व् 10 चादर रोटी बैंक वृद्धाश्रम के संचालक संजय शिंदे की उपस्थिति में भेंट की l 
रोटी बैंक संचालक संजय शिंदे ने बताया की रोटी बैंक एवं वृद्धाश्रम जिसकी याद व् स्मृति में चलाया जाता है वह मेरे बड़े भाई की प्रेरणा से ही आज यह कार्य मै संचालित कर पा रहा हु यह उनका सपना था इस अवसर पर उपरोक्त संस्थाओ के सम्मानीय पदाधिकारी डॉ. फौजिया सोडावाला , शोभा चौधरी , मेहुल जैन , हरिओम अग्रवाल ,महावीर प्रसाद बांदिल ,कैलाश अग्रवाल , डॉ. अशोक गुप्ता सुरेश गुर्बकशानी , आसिफ शेख , आशा तिवारी , तुषार चौधरी रोटी बैंक डायरेक्टर श्रीमती सुरेख संजय शिंदे के साथ साथ गणमान्य नागरिक व् वृद्धाश्रम में निवासरत सम्मानीय वृद्धजन भी उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post