बुरहानपुर - खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल अकादमियों में भर्ती हेतु टैलेन्ट सर्च 24 अगस्त, से 4 सितम्कर के मध्य किया जाना है। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा के मार्गदर्शन में फिजिकल फिटनेस टेस्ट समिति की बैठक कार्यालय पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने समिति सदस्यों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री आर.जी.बांगरिया, जनजातीय कार्य विभाग श्री नरेन्द्र महाजन, शिक्षा विभाग श्री गोपाल चौधरी, जिला कुश्ती संघ श्री गोपाल राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ श्रीमति माधवी रघुवंशी, जिला खेल प्रशिक्षण श्री उमेश कोष्टा, जिला खेल प्रशिक्षक श्रीमति ममता देव उपस्थित रही।
Tags
बुरहानपुर समाचार