बुरहानपुर में आयोजित रोजगार मेले में 53 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन


बुरहानपुर - जनपद पंचायत बुरहानपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के युवकों एवं युवतियों ने सहभागिता की एवं प्रशासन द्वारा किये जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की। ग्राम बहादरपुर निवासी श्री कार्तिके महाजन ने कहा कि शासन द्वारा हमारे जैसे युवाओं के लिए जो रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है यह हम जैंसे युवाओं के लिए लाभदायक है।  
    आयोजित रोजगार मेले में लगभग 200 युवाओं ने रोजगार प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन कराया। कम्पनियों द्वारा कुल 53 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। रोजगार मेले में सुश्री सरिता स्वामी जिला परियोजना प्रबंधक, श्रीमति कल्पना गंधारे जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार, एन.आर.एल.एम.विकासखण्ड बुरहानपुर टीम उपस्थित रही। उक्त आयोजन मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post