हमारे शरीर में यूरिक एसिड मौजूद होता है। इसकी ज्यादातर मात्रा खून में घुल जाती है, जिसको किडनी फिल्टर करके मूत्र के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। हालांकि कई बार शरीर अधिक मात्रा में यूरिक एसिड का उत्पादन करने लगता है, जिसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। ऐसे में शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है।
नॉर्मल वेल्यू -
एक स्वस्थ्य महिला के शरीर में यूरिक एसिड का नॉर्मल लेवल 2.4-6.0 mg/dl और पुरुषों में 3.4 – 7.0 mg/dl होना जरूरी है।
शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाने पर यह गठिए का कारण बनती है।
यूरिक एसीड बढ़ने के लक्षण
जोड़ों में दर्द और सूजन
जोड़ छूने पर गर्म महसूस होना
पैरों और पैरों की बड़ी उंगलियों में सूजन
जोड़ों के आसपास जलन महसूस होना
टखनों या घुटनों में दर्द और सूजन
उठने-बैठने में परेशानी होना
बचाव के उपाय -
1.अखरोट में बहुत से जरूरी पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन आदि मौजूद होते हैं, जो सेहत को बेहतर बनाएं रखते है। रोज सुबह खाली पेट 2-3 अखरोट खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाता है।
2. एक चम्मच शहद में अश्वगंधा पाउडर मिलाएं। फिर इसे हल्के गर्म दूध के साथ खाएं। इससे भी काफी फायदा मिलेगा लेकिन ध्यान रखें कि गर्मी में इसका कम से कम सेवन करें।
3. यूरिक एसिड बढऩे पर शरीर में गांठ की तरह जमा होने लगता है और तेजी से शरीर के बाकी अंगों में फैलने लगता है। ऐसे में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 गिलास पानी के साथ मिलाकर पीने से शरीर में बनी गांठ खुलने लगती है और यूरिक एसिड की कम होने लगता है।
4. यूरिक एसिड के मरीजों को ज्यादातर गठिए की समस्या रहती है। इसका बचाव करने के लिए सुबह खाली पेट बथुए के पत्तों का जूस निकाल कर पीएं। ध्यान रखें जूस पीने के 2 घंटे तक किसी और चीज का सेवन न करें।
5. अजवायन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, रोजाना खाने में अजवाइन का इस्तेमाल करने से यूरिक एसिड कम होता है। खाने में इस्तेमाल के अलावा, इसका पानी के साथ सेवन करें।
6. रोज चंकुदर और सेब का जूस पीएं। इससे शरीर का पीएच स्तर बढ़ता है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है। इनके अलावा गाजर का जूस भी फायदेमंद है।
7. अधिक से अधिक पानी का सेवन करें क्योंकि इससे शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाता है। इसके अलावा पानी का सही मात्रा में सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
8. विटामिन सी यूरिक एसीज में बहुत लाभकारी है। नींबू को डाइट में शामिल जरूर करें। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन जरूर करें।
9. शरीर में मोटापे के कारण चर्बी अधिक जमा होती है। जिससे यूरिक एसिड बढ़ की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल रखें लेकिन ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए एक दम डायटिंग पर न रहें बल्कि धीरे-धीरे कोशिश करें।
ये भी देखें....🇮🇳👈 झंडे को टच कर वीडियो देखें व सब्सक्राइब भी करें
Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
