गायत्री परिवार द्वारा इच्छादेवी की पहाड़ी पर 2001 पौधों का वृक्ष गंगा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया

बुरहानपुर - ग्राम इच्छापुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान के तहत माँ इच्छा देवी की पहाड़ी पर 2001 तरूपुत्र महायज्ञ के तहत वृक्षारोपण किये  
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षगंगा अभियान के अंतर्गत मां इच्छा देवी की पहाड़ी को हराभरा करने का कार्य आप सभी के उदार सहयोग से किया जा रहा है।

इस क्रम में गतवर्ष रोपित 551 पोधे अब पूर्ण देखरेख के साथ हरेभरे व विकसित हो चले है । 
इसी कड़ी में इस वर्ष अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज 2001 पौधों को तरूपुत्र महायज्ञ  इच्छादेवी की प्रेरणा व आशीर्वाद से वृक्षारोपन हुए गायत्री परिवार के पंडित मेवालाल पाटीदार ने 24 कुंडीय तरूपुत्र रोपण महायज्ञ में वृक्षो का महत्व बताते है कि वृक्ष हमारा जीवन से मरण तक काम आता है वृक्ष दश पुत्रो के समान है प्रकृति हमे सबकुछ देती है हम भी तो प्रकृति के ऋण को चुकाए हर मनुष्य को जीवन मे 18 पेड़ लगा कर प्रकृति का कर्ज चुकाना चाहिए ।
शांतिकुंज हरिद्वार से लाइव जुड़े युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख श्री के पी दुबेजी भाईसाहब ने बताया अखिल विश्व गायत्री परिवार पूरे विश्व मे वृक्ष गंगा अभियान के तहत वृहद रूप में वृक्षारोपन कर रहे है और उसे बड़ा करने तक का संकल्प लेकर कार्य कर रहे है आज माँ इच्छादेवी की कृपा से 2001वृक्षारोपन कर माँ असली श्रृंगार हरि चुनर ओढ़ाने का कार्य किया है ।
कार्यक्रम की सुरवात जिलाशिक्षाधिकारी श्री रविन्द्र महाजन ओर इच्छादेवी ट्रस्ट के ट्रस्टी द्वारा दीपप्रज्वलन कर की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post