नियमित पौधारोपण मिशन के तहत मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाया करंज का पौधा

भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माने गए करंज के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। करंज का तेल कृमिनाशक होता है। मधुमेह, दंत रोगों में भी करंज का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लकड़ी दातून के रूप में भी उपयोग में लाई जाती है। इसकी प्रजातियों में करंज, कट करंज और चिरबिल्व शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post