मनोज कुमार कैसे बन गये भारत कुमार ...जन्मजयंती विशेष : विभाजन की त्रासदी से सर्वोच्च अभिनेता का सफ़र

मनोज कुमार का आज जन्मदिन है ,उनका जन्म 1937 में हुआ है।
मनोज कुमार का जन्म ऐब्टाबाद पाकिस्तान में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था , हालांकि भारत विभाजन के समय वह परिवार के साथ भारत आ गए थे।

मनोज कुमार ने की शादी शशि गोस्वामी से हुई है, इससे उन्हें दो बेटे हुए हैंl

मनोज कुमार का बॉलीवुड डेब्यु 20 वर्ष की आयु में हुआ थाl उन्होंने फिल्म फैशन से डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने एक 80 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।

मनोज कुमार का असली नाम हरि कृष्ण गिरी गोस्वामी है लेकिन उन्होंने दिलीप कुमार से प्रेरणा लेते हुए अपना नाम मनोज कुमार रखाl

मनोज कुमार दिलीप कुमार की एक्टिंग के दीवाने थे. जब वह 11 साल के थे तब उन्होंने फिल्म शबनम देखी थी. इस फिल्म में उन्हें दिलीप कुमार की एक्टिंग बहुत पसंद आई थी जिसकी बाद जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री करने का फैसला लिया तो उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया. जो फिल्म शबनम में दिलीप कुमार के किरदार का नाम था।

यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मनोज कुमार ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी काम किया थाl इसके अलावा वह फिल्म 'कांच की गुड़िया' में भी नजर आए थेl इस फिल्म में उन्होंने पहली बार हीरो की भूमिका निभाई थीl 

मनोज कुमार न सिर्फ अभिनेता बल्कि उन्होंने निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी अच्छा काम किया हैl मनोज कुमार को फिल्म 'उपकार' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl  

एक समय ऐसा था जब लोग मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ ही कहने लगे थे, इसके पीछे वजह यह थी कि अधिकतर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था।

मनोज कुमार की फिल्में लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं को भी काफी पसंद आती थीl उन्होंने उपकार फिल्म लाल बहादुर शास्त्री के नारे 'जय जवान, जय किसान' से प्रेरणा लेकर बनाई थी।

मनोज कुमार को कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैंl मनोज कुमार की कई फिल्में पसंद की गई हैl मनोज कुमार को पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उनका फ़िल्मी सफर -

1957 फैशन , 1958 सहारा, पंचायत , 1960 हनीमून , 1961 रेशमी रुमाल , काँच की गुड़िया, सुहाग सिंदूर , 1962 शादी, नकली नवाब , डॉक्टर विद्या, बनारसी ठग , अपना बना के देखो, माँ बेटा, हरियाली और रास्ता, 1963 गृहस्थी, घर बसा के देखो, 1964 फूलों की सेज , अपने हुए पराये, वो कौन थी, 1965 गुमनाम , बेदाग , शहीद , पूनम की रात , हिमालय की गोद में, 1966 सावन की घटा, पिकनिक , दो बदन , 1967 पत्थर के सनम , अनिता, उपकार (लेखक और निर्देशक भी) 1968 आदमी, नीलकमल , 1969 साजन , 1970 पहचान , यादगार , मेरा नाम जोकर (फ़्रेंडली अपीयरेंस) , पूरब और पश्चिम (लेखक , निर्माता और निर्देशक भी) , 1972 बेईमान , शोर (लेखक , निर्माता और निर्देशक भी) , 1974 रोटी कपड़ा और मकान (लेखक , निर्माता और निर्देशक भी) , 1975 सन्यासी, 1976 दस नम्बरी, 1977 अमानत , शिरडी के साईं बाबा, 1979 जट्ट पंजाबी, 1981 क्रांति (लेखक , निर्माता और निर्देशक भी) , 1983 पेंटर बाबू ( सिर्फ निर्माता) , 1987 कलयुग और रामायण (लेखक भी) , 1989 संतोष , देशवासी, क्लर्क (लेखक , निर्माता और निर्देशक भी) , 1995 मैदान-ए-जंग , 1999 जय हिन्द (सिर्फ लेखक , निर्माता और निर्देशक)

Post a Comment

Previous Post Next Post