सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक है अगरबत्ती का धुआं: अस्थमा से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों को देता है न्यौता

जी हां, सुनकर भले ही आप हैरान हो गए हो लेकिन ये सच है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि अगरबत्ती का धुआं सिगरेट के धुंए से भी ज्यादा खतरनाक होता है और इससे आपको कैंसर होने का खतरा रहता है। साल 2015 में चीन में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगरबत्ती हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि आखिर किस तरह अगरबत्ती का धुआं हमें नुकसान पहुंचाता है?

1. अस्थमा की समस्या

इसमें मौजूद नाइट्रोजन और सल्फर डाईऑक्साइड गैस सेहत के लिए हानिकारक होती है। इससे सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्थमा और सी ओ पी डी की समस्या भी हो सकती है।

2. फेफड़े के रोग

अगरबत्ती के धुएं से निकलने वाली कार्बनमोनो ऑक्साइड शरीर में जाकर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है। इसके वजह से फेफड़ों के रोग के साथ जुकाम और कफ की समस्या भी हो जाती है।

3. हार्ट अटैक का खतरा

इसके धुएं में लगातार सांस लेने से दिल की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती है। लगातार ऐसा होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

4. आंखो के लिए हानिकारक

धुएं में मौजूद हानिकारक केमिकल आंखों में खुजली, जलन और स्किन एलर्जी का कारण बन सकते है। इसके धुएं के कारण आंखों की रोशनी खराब होने का डर भी रहता है।

5. श्वसन कैंसर का खतरा

ज्यादा समय तक इसका धुआं शरीर में जाने से श्वसन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान के साथ-साथ अगरबत्ती का धुआं भी इस कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
अगरबत्ती से निकलने वाले धुंए में म्युटेजेनिक, जीनोटॉक्सिक और साइटोटॉक्सिक जैसे कुछ विषैले तत्त्व होते हैं जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

6. सिर दर्द व माइग्रेन

अगरबत्ती के धुएं की वजह से दिमाग की कोशिकाएं प्रभावित होती है जिससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है।


Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post