गर्भवती महिलाएं भी अब कोविड टीका लगवा सकती है - स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय


नई दिल्ली - गर्भवती महिलाएं भी अब कोविड टीका लगवा सकती है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने आज गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी दी।
 
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने यह फैसला टीकाकरण पर राष्‍ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह-एनटीएजीआई की सिफारिशों पर लिया है। 

टीका लगवाने के लिए गर्भवती महिलाएं को-विन ऐप पर पंजीकरण करा सकती है या सीधे नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जा सकती है।
 
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं, चिकित्‍सा अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति की कार्यकर्ताओं के लिए परामर्श किट के लिए संचालन दिशा-निर्देश जारी किया है। 

कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया और तौर-तरीके वही रहेंगे जो 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी लाभार्थी के लिए है।



Post a Comment

Previous Post Next Post