नई दिल्ली - सत्रहवीं लोकसभा का छठा सत्र इस महीने की 19 तारीख से आरंभ होगा। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि सरकारी कामकाज को देखते हुए इस सत्र के 13 अगस्त तक चलने की संभावना है।
इससे पहले संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अपनी बैठक में संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक बुलाने की सिफारिश की थी। इस सत्र में सरकार कई विधेयक ला सकती है। संसद के इस पूरे सत्र में बीस दिन कामकाज होगा।
Tags
राष्ट्रीय समाचार