क्या आप भी सोशल मीडिया पर अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट शेयर करते हैं तो सावधान हो जाइए. वैक्सीनेशन लगाने के बाद सर्टिफिकेट मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर देते हैं. लेकिन यह साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से सही नहीं है. इसी वजह से गृह मंत्रालय ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर ना शेयर करने की सलाह दी है.
गृह मंत्रालय के साइबर अवेयरनेस टि्वटर हैंडल साइबर दोस्त पर इस बात की जानकारी दी गई जिसमें लिखा है- कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी लिखी होती है. अगर आप सोशल मीडिया पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट शेयर करते हैं तो आप की संवेदनशील जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है.
ऐसे मैसेज से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीन लेने के बाद लोगों से फीडबैक पूछा जा रहा है, जिसमें लिखा है- मेरे दोस्त को 91225004117 नंबर से फोन आया. फोन कॉल में कहा गया कि अगर आपने वैक्सीन ले ली है तो 1 पर ें. उस व्यक्ति ने 1 पर दिया, तो उसका फोन ब्लॉक हो गया और हैक कर लिया गया. ऐसे में जब भी आपके पास ऐसा कोई फोन आए तो सावधान हो जाएं।