भजन सम्राट अनूप जलोटा : 68 वें जन्मदिन पर उनकी ज़िंदगी के रोचक किस्से

अनूप जलोटा का जन्म 29 जुलाई 1953 में नैनीताल, उतराखंड में पुरुषोत्तम दास जलोटा के घर हुआ. 

अनूप जी के पिता पुरुषोत्तम दास जलोटा भी एक प्रसिद्ध भजन गायक थे. 

शिक्षा की बात करें तो अनूप जलोटा ने लखनऊ के भटकखंड संगीत संस्थान में शिक्षा हासिल की. 

अनूप जलोटा अपने कॉलेज के समय एक बेहतरीन बल्लेबाज हुआ करते थे.

अनूप जलोटा ने किशोर कुमार के साथ शुरुआत में स्टेज परफॉरमेंस दिए थे तब अनूप को सभी जूनियर किशोर कहते थे.

अनूप जलोटा, शिक्षा हासिल करने के बाद आल इंडिया रेडियो के पहले ऑडिशन में गये जहां वे फेल हो गये थे,बाद में कोरस गायक के रूप में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की.

उन्होंने ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’, ‘मैं नहीं माखन खाईओ’, ‘रंग दे चुनरिया’ आदि जैसे सुपर हिट भजन गाये.
अनूप जलोटा को भजन सम्राट भी कहा जाता है।

अभिनेता मनोज कुमार ने उन्हें फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में गाना गवाया वहाँ से वो पूरे देश में प्रसिद्ध हो गए।

अनूप जलोटा की गायकी की खासियत यह है कि वह 8 अलग अलग भाषाओं में आसानी से गा सकते हैं.

अभी तक अनूप 1500 से भी अधिक भजन एवं गीत रिकॉर्ड कर चुके हैं.

उन्होंने पांच महाद्वीपों में फैले 400 से अधिक शहरों में लाइव परफॉरमेंस दी.

अभी तक अनूप के 200 भजन एवं गजलों के एल्बम रिलीज़ हो चुके हैं।

उन्होंने “सत्य साईं बाबा” फिल्म में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा की भूमिका निभाई।

अनूप की तीन शादियाँ हो चुकी हैं -
अनूप की पहली शादी उनके परिवार की मंजूरी के खिलाफ जाकर गुजराती लड़की सोनाली सेठ से हुई थी. लेकिन बाद में यह शादी किसी कारण टूट गई और दोनों का तलाक हो गया.

अनूप की दूसरी शादी उनके माँ बाप ने बीना भाटिया से करवा दी लेकिन दोनों एक दुसरे को अच्छे से समझ नही पाए और जल्द ही तलाक हो गया. 

अनूप की तीसरी शादी पूर्व पीएम आई के गुजराल की भतीजी और शेखर कपूर की पहली पत्नी मेधा गुजराल से हुई. वर्तमान में अनूप को मेधा से एक बीटा है जिसका नाम आर्यमान है. लेकिन 25 नवंबर 2014 को किडनी प्रतिरोपण और दिल के दौरे के कारण मेधा की मृत्यु हो गयी और एक बार फिर से अनूप जलोटा अकेले रह गये. 

अनूप 2018 में उनकी शिष्या जसलीन मथारू के साथ विवादास्पद बिग बॉस 12 में पार्टनर के रूप में सम्मिलित हुए थे।

उन्हें भारत सरकार द्वारा कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत-वोकल के क्षेत्र में

2012 के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

अनुप जलोटा ने 100 प्रमाणित सोने, प्लैटिनम और बहु-प्लैटिनम डिस्क की रिकॉर्ड संख्या अर्जित की है.


Post a Comment

Previous Post Next Post