बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वाहन चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार सर्चिंग करने के निर्देश दिए गए है।
निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन में कल से "वाहन-चेकिंग" अभियान शुरू किया गया है।
आज CSP श्री बी.पी. वर्मा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दूसरे दिन गणपति नाका थाना क्षेत्र के बोरगांव खुर्द गाँव मे सघन वाहन चेकिंग की गयी।
जिसके तहत बिना दस्तावेज, बिना नम्बर प्लेट व संदिग्ध लगने वाली मोटर सायकलों को चेक किया गया।
सर्चिंग अन्तर्गत कूल 314 दुपहिया वाहनों को चेक किया गया।
जिसमें से 4 संदिग्ध वाहनों को थाने लाया गया जिन्हें वेरिफाय किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही के दौरान मास्क नहीं लगाने वाले 31 लोगों के चालान बनाए गए व 4 अन्य लोगो पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई ।
Tags
बुरहानपुर समाचार