ट्रैन में एक यात्री कितने किलोग्राम वजन का सामान लेकर जा सकता है ? क्या है रेलवे के नियम ? आइए जानें 

रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी में बताया गया है कि हर क्लास के लिए वज़न की सीमा तय कर रखी है।

●  फ़र्स्ट एसी में 70 किलोग्राम

●  सेकेंड एसी में 50 किलोग्राम

●  थर्ड एसी और चेयरकार में 40 किलोग्राम

●  स्लीपर में 40 और जनरल में 35 किलोग्राम जबकि वेंडर्स के लिए 65 किलोग्राम

रेलवे के मुताबिक, प्रति व्यक्ति वज़न के लिहाज़ से देखा जाए तो अगर एक परिवार में चार लोग हैं तो स्लीपर में सफर करने वाला यह परिवार 150 किलो से अधिक वज़न का सामान लेकर यात्रा कर सकता है.

कोई इससे अधिक सामान लेकर चल रहा है तो दूसरे पैसेंजर को तक़लीफ़ हो सकती है. रेलवे के अनुसार सामान का वज़न, ट्रेन और तय की जाने वाली दूरी पर निर्भर करेगा।

ज़्यादा पैसे देकर यात्री स्लीपर क्लास में भी अधिकतम 80 किलोग्राम सामान ले जा सकते हैं. सेकंड क्लास वाले भी ऐसा करके 70 किलोग्राम कोच में ले जा सकते हैं।

नोट - यह रेल्वे की वेबसाइट के अनुसार आपके अध्ययन हेतु प्रकाशित है,गलती होने की संभावना हो सकती है।

ये भी पढ़िये....ट्रेन में इन चीजों के साथ सफर करना पड़ेगा महंगा, 3 साल तक की होगी जेल



Post a Comment

Previous Post Next Post