पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री होंगे


देहरादून - उत्‍तराखंड में पुष्‍कर सिंह धामी को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वे ऊधम सिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री धामी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। 
श्री धामी ने संवाददाताओं से कहा कि वे राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
श्री धामी शीघ्र ही उत्‍तराखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 
इससे पहले मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देर रात पद से त्‍यागपत्र दे दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post