क्या आप भी हैं फंगल इन्फेक्शन से परेशान ? : अपनाइये ये घरेलू उपाय


फंगल इंफेक्शन एक स्किन संबंधी समस्या है। जिसके कारण शरीर पर सफेद और लाल रंग के चखते पड़ जाते हैं। इसमें खुजली भी चलती है और यह धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। इसलिए इसका समय से इलाज करना भी जरूरी होता है। आज हम आपको इसे कंट्रोल करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।


हल्दी - फंगल इंफेक्शन से निजात पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी को पीसकर या उसका पाउडर बनाकर पेस्ट बना लें और इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। जिससे धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगेगी।

नीम - नीम कड़वा होता है और इन्फेक्शन को खत्म करने के गुण भी होते हैं। आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर पानी को ठंडा करें और उससे नहा लें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फंगल इंफेक्शन से निजात मिलेगी। आप चाहें तो नीम की तीन चार कोमल पत्तियों को चबाकर खा भी सकते हैं।


लहसुन -
ये एंटीफंगल गुण के कारण जानी जाती है। लहसुन की कली पीस लें और इसे इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। इससे थोड़ी जलन जरूर होगी। लेकिन इससे आपका फंगल इंफेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

एलोवेरा - फंगल इंफेक्शन के लिए एलोवेरा भी मददगार साबित होता है। एलोवेरा में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरिया गुण पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधित समस्या से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।


नारियल का तेल -
ये भी फंगल इन्फेक्शन में बहुत मददगार होता है। इसमें फैटी एसिड होता है। जो इन्फेक्शन को दूर करता है। इसके लिए आप रोजाना तीन से चार बार इंफेक्शन वाली जगह पर तेल लगा ले। 

सेब का सिरकाफंगल इंफेक्शन होने पर 1 कप गर्म पानी में 2 टेबलस्पून सेब का सिरका मिलाकर पीएं। इसका सेवन आपके खून में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके इस प्रॉब्लम को दूर करेगा।

यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए है। इनसे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। क्योंकि सब घरेलू चीजें है। फिर भी आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं


ये भी पढ़िये....भारत और विश्व के इतिहास में आज 3 जून के दिन का क्या महत्व है ? : आइये जानते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post