डीजीएसएस की वेबसाइट पर संशोधित गाइडलाइन
डाइरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज की वेबसाइट पर ये संशोधित गाइडलाइन दी गई है। वेबसाइट पर 27 मई को इलाज का एक विस्तृत प्रोटोकॉल अपलोड किया गया। हालांकि, इस संशोधित गाइडलाइन को अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया गया है। संशोधित गाइडलाइन में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है।
हल्के लक्षण वाले मरीजों को दवा की जरूरत नहीं
गाइडलाइन में कहा गया है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों को किसी भी तरीके की दवाई की जरूरत नहीं है। मॉडरेट मामलों में हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन, आइवरमेक्टिन दवा का इस्तेमाल करने से मना किया गया है। इवेरमेक्टिन, स्टेरायड, रेमडिसिविर दवा कब और किसे देनी है इस बारे में विस्तार से बताया गया है। गाइडलाइन में सीटी स्कैन न कराने की भी सलाह दी गई है।